*_दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद से रॉयल कार जोन का मालिक गिरफ्तार, हुंडई i20 कार बेचने के मामले में पूछताछ_*

Spread the love

*_दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद से रॉयल कार जोन का मालिक गिरफ्तार, हुंडई i20 कार बेचने के मामले में पूछताछ_*

फरीदाबाद : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद से रॉयल कार जोन के मालिक को अरेस्ट किया गया है. दिल्ली में जिस हुंडई i20 कार में ब्लास्ट हुआ था, उसे यहीं से खरीदा गया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रॉयल कार जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

रॉयल कार जोन का मालिक गिरफ्तार : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम ब्लास्ट की कड़ियां हरियाणा से जुड़ी हुई है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जिस हुंडई i20 कार में ब्लास्ट हुआ, वो हरियाणा के नंबर पर ही रजिस्टर्ड थी. फरीदाबाद पुलिस को जानकारी मिली कि ब्लास्ट होने वाली हुंडई i20 कार को फरीदाबाद के रॉयल कार जोन से ही खरीदा गया था जिसके बाद पुलिस ने रॉयल कार जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

 

मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी कार : फरीदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल कार जोन के मालिक को सोमवार रात 10 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया है. रॉयल कार जोन के आसपास रहने वाले लोगों ने भी बताया कि सोमवार रात पुलिस यहां आई थी और रॉयल कार जोन के मालिक को अपने साथ ले गई है. दिल्ली में ब्लास्ट होने वाली हुंडई i20 कार गुरुग्राम के रहने वाले मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR26CE7674 था. सलमान ने इस गाड़ी को दिल्ली के ओखला के रहने वाले देवेंद्र को बेच दिया था और फिर ये गाड़ी रॉयल कार जोन के मालिक के पास आई थी. उन्होंने इस कार को पुलवामा के रहने वाले तारिक को बेची थी जो बाद में मोहम्मद उमर के पास आई और इसके बाद दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट होता है. ऐसे में अब इस कार से जुड़े तमाम कड़ियों को जोड़ने की पुलिस की कोशिश है.

 

पुलिस का क्या है कहनाः फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि “जिस कार में दिल्ली में ब्लास्ट हुआ है वह कार i20 थी उसका नंबर HR26 CE 7674 था. यह कार रॉयल कार जोन जो सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीद और बिक्री करता है और सेक्टर 37 में स्थित है, उससे खरीदी गई थी. यही कार जिस दिन दिल्ली में ब्लास्ट हुआ सुबह बदरपुर बॉर्डर टोल से गुजरी है, जिसमें एक व्यक्ति चेहरे पर मास्क लगाए हुए देखा जा रहा है जो गाड़ी चला रहा है”.

 

मास्क मैन चलाते दिखा कार : इससे पहले इस कार को फरीदाबाद से बदरपुर टोल प्लाजा के रास्ते दिल्ली ले जाने की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है जिसे एक मास्क मैन चला रहा था. वहीं 29 अक्टूबर का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें इस कार में सवार तीन लोग कार के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट(PUC) बनाते हुए नज़र आ चुके हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *