*पीएसी परिसर में 16 लाख से सीसी मार्ग का शिलान्यास, मां चामुंडा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण* *विधायक शिव अरोड़ा ने वार्ड 36 में कुल 27 लाख के विकास कार्यों को दी सौगात*

### *पीएसी परिसर में 16 लाख से सीसी मार्ग का शिलान्यास, मां चामुंडा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण*

 

*विधायक शिव अरोड़ा ने वार्ड 36 में कुल 27 लाख के विकास कार्यों को दी सौगात*

 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोड़ा ने वार्ड संख्या 36 आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में 27 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक देवेंद्र पिंचा (आईपीएस) की मौजूदगी में विधायक ने पीएसी परिसर में टाइप द्वितीय आवास ब्लॉक को जाने वाले मार्ग पर विधायक निधि से 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 200 मीटर सीसी मार्ग का शिलान्यास किया। शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पीएसी परिसर में रहने वाले पुलिस परिवारों ने विधायक का स्वागत किया।

 

वहीं घास मंडी स्थित मां चामुंडा मंदिर में 11 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। दोनों कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में कुल 27 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। प्रत्येक वार्ड और गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली और खड़ंजों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

विधायक ने कहा कि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण, 100 सीटों की मंजूरी, पार्किंग निर्माण, केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति, त्रिशूल चौक से अटरिया मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण और काशीपुर बाईपास रोड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन योजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि 31वीं वाहिनी पीएसी में रहने वाले पुलिस परिवार भी क्षेत्र का हिस्सा हैं और उनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पीएसी परिसर में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, ताकि वहां रहने वाले परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

 

कार्यक्रम में उपसेनानायक मनोज कत्याल, शिवपाल राकेश मेहरा, सहायक सेनानायक विमल रावत, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, नामित पार्षद सतनाम सिंह, धीरेन्द्र भट्ट, अशोक नेगी, गोविन्द राय, सरिता, ममता, मधु सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय निवासी एवं पीएसी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement