*धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में उमड़ा भाजपा का जनसैलाब* – *लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी* – *जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत, छोलिया नृत्य की झांकी रही आकर्षण का केंद्र*

*धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में उमड़ा भाजपा का जनसैलाब*

 

– *लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी*

– *जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत, छोलिया नृत्य की झांकी रही आकर्षण का केंद्र*

 

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के तहत मंगलवार को रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के झंडों, बैनरों और नारों से पूरा शहर भाजपामय नजर आया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क में आयोजित विशाल जनसभा से हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित स्वदेशी दीपावली मेले का विधिवत शुभारंभ किया। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुई। सबसे आगे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संदेश से सुसज्जित रथ चल रहा था। इसके पीछे उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को दर्शाती छोलिया नृत्य की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर आगे बढ़े, जबकि उनके पीछे हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला चलता रहा।

 

पदयात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक और अग्रवाल धर्मशाला मार्ग से होते हुए काशीपुर बाईपास और अग्रसेन चौक पहुंची। इसके बाद पदयात्रा वापस गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे। जय श्रीराम और मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद के नारों से शहर गूंजता रहा।

 

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए नगर निगम की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा मार्ग पर पांच स्थानों पर जेसीबी मशीनों के माध्यम से पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री का काफिला इन स्थानों पर पहुंचा तो आसमान से फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों की छतों से पुष्पवर्षा की। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने भी स्वागत द्वार बनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

 

पदयात्रा में सिख समुदाय, मोबाइल एसोसिएशन सहित विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भागीदारी की। पूरे मार्ग पर उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आयोजन को शहर के प्रमुख राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल कर दिया।

 

पदयात्रा में भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट एवं श्रीपाल राणा शामिल रहे।

 

इसके अलावा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा एवं अरविंद पांडेय, महापौर विकास शर्मा, दीपक बाली, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, खिलेंद्र चौधरी, संकेत अग्रवाल, पुष्कर काला, भारत भूषण चुघ, गुरबिंदर सिंह चंदोक, विनय रुहेला, बलराज पासी, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, सुरेश कोली, गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह बिष्ट, रजीत सिंह नामधारी, खतीब अहमद, संजय बछाड़, मनजीत राजू, सीमा चौहान, प्रीत ग्रोवर और परविंद्र विर्क सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता, जिला प्रभारी और सह-प्रभारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने पदयात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement