*महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें: भारत भूषण चुघ* *समिति ने भारत भूषण चुघ को पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर किया सम्मानित*

*महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें: चुघ*

*समिति ने पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर किया सम्मानित*

रुद्रपुर। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर गांधी कॉलोनी स्थित महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति की ओर से समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान ऋषि एवं दार्शनिक थे। उन्होंने संस्कृत के महान महाकाव्य रामायण की रचना की, जिसके कारण उन्हें आदिकवि की संज्ञा दी गई। महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की समृद्ध परंपराओं के संवाहक हैं। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं।

चुघ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष बंटी राजोरिया, महामंत्री ज्ञानचंद, सुरेंद्र, विनोद, शिवा, संजीत खैरोलिया, संजय राठौर, रोहन, विपिन, सरोज, विशाल आजाद, बबीता, अनीता, पूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement