*भूतबंगला रामलीला का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारंभ* *रामलीला आस्था, संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक : शिव अरोरा*

*भूतबंगला रामलीला का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारंभ*

 

*रामलीला आस्था, संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक : शिव अरोरा*

 

रुद्रपुर। भूतबंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित प्रभु श्रीराम की रामलीला का शुभारंभ रविवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। रामलीला के प्रथम दिन गणेश आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विधायक ने प्रभु श्रीराम से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर में इन दिनों विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं का भव्य मंचन किया जा रहा है। इन आयोजनों में लोगों की श्रद्धा, उत्साह और सहभागिता प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है।

 

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के मंचन से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और उनके आदर्शों को समझने का अवसर मिलता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।

 

विधायक ने रामलीला के भव्य आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्रवासियों से रामलीला में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संतोष पाल, अनमोल विर्क और मोहित चड्ढा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु मां इंटरप्राइजेज के स्वामी रमेश ढींगरा ने की।

 

कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

 

श्रीराम हनुमान देवी जागरण मंडल (रजि.) के अंतर्गत आयोजित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, महामंत्री रवि गुप्ता और कोषाध्यक्ष राम किशोर हैं। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, उप सचिव अजय श्रीवास्तव (टीटू), संगठन मंत्री जगदीश श्रीवास्तव, मंच संचालक राजेश गुप्ता (बंटी), उप कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, उप संगठन मंत्री कमल सैनी और मंदिर के पुजारी मनोज शुक्ला शामिल हैं।

 

वरिष्ठ सदस्यों में गिरीश श्रीवास्तव, संतोष दिवाकर, डॉ. सतीश अरोरा, धर्मवीर प्रजापति, डॉ. ओपी आर्य, हृदय नारायण चौहान और राजेश हल्दार शामिल हैं। मंडल के सदस्यों में विष्णुदत्त, बाबू शुक्ला, सुशील आचार्य, धर्मदास पाल, जितेंद्र पाल, मुकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र चंद्रा, निखिल भटनागर, रवि भारती, राहुल मिश्रा, अजय गुप्ता, हरकेश, इकबाल सिंह, नवीन सिंह, हरपाल सिंह, अंकित चंद्रा, परमेश कोहली, नंद किशोर गुप्ता, तड़की गुप्ता, विनय कुमार शर्मा (सोनू शर्मा), अशोक गुप्ता, श्याम पाल, रविंद्र पाल, डॉ. गौतम मंडल, बंटी गंगवार और छोटे लाल श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंडल के संरक्षकों में कैलाश अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, नत्थू लाल गुप्ता, विजय गुप्ता और अर्जुन सिंह शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement