*20.70 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार* *बरामद स्मैक की कीमत करीब सात लाख रुपये, नानकमत्ता पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई*

*20.70 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार*

*बरामद स्मैक की कीमत करीब सात लाख रुपये, नानकमत्ता पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई*

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने दो युवकों को 20.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक नानकमत्ता के नेतृत्व में बिसौटा चौकी पुलिस ने 26 सितंबर को चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुमन वाल्मीकि (18) पुत्र मुकेश कुमार निवासी धर्मशाला लाइन, पिथौरागढ़ और निश्चल राज (18) पुत्र गणेश प्रसाद निवासी ग्राम जाखनी, पोस्ट विण, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। अंशुमन के कब्जे से पन्नी समेत 10.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसका शुद्ध वजन 10 ग्राम बताया गया है। वहीं निश्चल राज के कब्जे से पन्नी समेत 11.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसका शुद्ध वजन 10.70 ग्राम है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नानकमत्ता कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक नवल किशोर, हेड कांस्टेबल राजेंद्र ओली, कांस्टेबल दानिश अली और कांस्टेबल सुरेश गोस्वामी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement