*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 76 लाभार्थियों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’* *भारत भूषण चुघ बोले—प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ रहा*

*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 76 लाभार्थियों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’*

*भारत भूषण चुघ बोले—प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ रहा*

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 76 लाभार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के प्रति जनता के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही सभी की कामना है।

कार्यक्रम के दौरान 76 लाभार्थियों ने दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement