दुधिया नगर में मीना शर्मा ने महिलाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य एवं नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा ने दुधिया नगर में आयोजित चौपाल में महिलाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने और क्षेत्र की सामाजिक एवं कौमी एकता को प्रभावित करने वालों को चुनाव में सबक सिखाया जाना चाहिए।
मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने चुनावी लाभ के लिए गौकशी और साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने महिलाओं समेत सभी वर्गों से भाजपा से जुड़ने और प्रदेश में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
चौपाल में पहुंचने पर महिलाओं ने मीना शर्मा का फूल-मालाएं पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सावित्री यादव, एसपी यादव, सुभाष दिवाकर, ममता, मुन्नी देवी, कल्पना, संतोष कुमारी, किरण, सरोज, लक्ष्मी शर्मा, भारती, कंचन रानी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।