*लुधियाना में पुलिस मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर* *बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश, 25 से अधिक राउंड फायरिंग*

*लुधियाना में पुलिस मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर*

*बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश, 25 से अधिक राउंड फायरिंग*
लुधियाना। महानगर के आत्म पार्क इलाके में रविवार दोपहर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम की गैंगस्टरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो कुख्यात गैंगस्टर मारे गए। दोनों ओर से 25 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, एजीटीएफ को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे एक कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे लुधियाना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर एजीटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आत्म पार्क के बाहर एक संदिग्ध वाहन को घेर लिया।
पुलिस से घिरने के बाद वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो गैंगस्टर ढेर हो गए।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने भी आला अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement