*एप्पल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल आईफोन Duo, कीमत 2.99 लाख से शुरू*

*एप्पल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल आईफोन Duo, कीमत 2.99 लाख से शुरू*

नई दिल्ली। एप्पल ने लंबे इंतजार के बाद अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। पासपोर्ट स्टाइल डिजाइन वाले इस फोन की स्क्रीन बीच से मुड़ जाती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी है। इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जबकि 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है। फोन 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में भी उपलब्ध होगा।
फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन के बाजार में अब तक सैमसंग का दबदबा रहा है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 भी पेश किया है। ऐसे में एप्पल के फोल्डेबल आईफोन की एंट्री को इस सेगमेंट में अहम माना जा रहा है।
7.6 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन
iPhone Duo को खोलने पर 7.6 इंच का इनर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह अब तक किसी आईफोन में दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले है। वहीं, बाहर की ओर 5.4 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। दोनों डिस्प्ले ProMotion और Always-On Display सपोर्ट करते हैं। इनर डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।
फोन में 100 से अधिक कंपोनेंट से तैयार प्रिसीजन हिंज का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बॉडी टाइटेनियम की है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 दिया गया है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।
A20 Pro चिपसेट से लैस
iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट दिया गया है। तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें वेपर चैंबर भी मौजूद है। एप्पल का दावा है कि यह iPhone 17 Pro के मुकाबले 35 फीसदी बेहतर कूलिंग और परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन में डुअल बैटरी सेटअप भी दिया गया है।
48 मेगापिक्सल के दो कैमरे
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल का Fusion Main कैमरा और 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे बड़े डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग के लिए भी तैयार किया है। स्प्लिट स्क्रीन फीचर के जरिए यूजर एक साथ दो से अधिक ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement