*संदीप अरोड़ा के नामांकन में पहुंचीं मीना शर्मा, जीत की अग्रिम बधाई दी* *मीना शर्मा ने कहा, भाजपा के हाथ मजबूत करें, संदीप अरोड़ा को जिताएं*

संदीप अरोड़ा के नामांकन में पहुंचीं मीना शर्मा, जीत की अग्रिम बधाई दी

संदीप अरोड़ा के समर्थन में मीना शर्मा ने भरी हुंकार
मीना शर्मा बोलीं, किच्छा के विकास को भाजपा को दें मौका
संदीप अरोड़ा को जिताने के लिए मीना शर्मा ने मांगा जनसमर्थन
संदीप अरोड़ा के नामांकन में मीना शर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा उर्फ सोनू भैया के नामांकन कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा शामिल हुईं। उन्होंने संदीप अरोड़ा को नामांकन के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।
इस अवसर पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र और प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने जनता से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
उन्होंने कहा कि किच्छा नगर पालिका में विकास को नई गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाएं। मीना शर्मा ने कार्यकर्ताओं से भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement