*हिमांशु गावा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फूंका नितिन नवीन का पुतला* *हिमांशु गावा ने उठाया बांकीपुर रैली में धार्मिक प्रतीक के इस्तेमाल का मुद्दा*

कांग्रेसियों ने फूंका नितिन नवीन का पुतला

बांकीपुर की रैली में हनुमान स्वरूप के राजनीतिक इस्तेमाल का लगाया आरोप
रुद्रपुर। बांकीपुर में भाजपा की रैली के दौरान हनुमान स्वरूप में एक कलाकार को भाजपा का झंडा लेकर नचाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रुद्रपुर पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रम्पुरा चौक पर एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नितिन नवीन के पुतले का दहन किया।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने रम्पुरा चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कार्यक्रमों में धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं के स्वरूप का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा स्वयं को हिंदुत्व और सनातन धर्म की रक्षक बताती है, लेकिन उसके राजनीतिक कार्यक्रमों में धार्मिक स्वरूपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक रैलियों में भगवान के स्वरूप को पार्टी के झंडे के साथ प्रस्तुत करना उचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे मामलों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि भाजपा नेता लगातार हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात करते हैं, लेकिन धार्मिक प्रतीकों के सम्मान के मामले में उनका रवैया अलग दिखाई देता है। कांग्रेस किसी भी देवी-देवता के स्वरूप को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाए जाने का विरोध करती है।
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी देवी-देवता के स्वरूप का राजनीतिक कार्यक्रम में इस्तेमाल उचित नहीं है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर जनता के सामने आ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा से बांकीपुर की घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और नितिन नवीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में संतोष कुमार, संजय ठुकराल, उमा सरकार, जितेश शर्मा, आजम खान, आशित बाला, प्रदीप यादव, उमाशंकर, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, रविन्द्र गुप्ता, राहुल प्रजापति, छत्रपाल, मोहन भारद्वाज, आनंद शर्मा, चिराग कालड़ा, जगदीश दास, इंदर रौतेला, अमित अरोरा, राम सिंह, प्रेम सिंह, शेमल सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष, जमुना प्रसाद, आबिद हुसैन, शेर सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement