*कुष्ठ रोगी आश्रम पहुंचीं मीना शर्मा, 20 साल पुरानी स्नेह की परंपरा निभाई* *मीना शर्मा ने कुष्ठ रोगियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, सुख-दुख में साथ का दिया भरोसा*

Spread the love

20 वर्षों से कुष्ठ रोगी आश्रम में राखी बांध रही हैं मीना शर्मा

कुष्ठ रोगियों और बच्चों को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना, सुख-दुख में साथ रहने का दिया भरोसा

कुष्ठ रोगी आश्रम में मीना शर्मा ने बांटी रक्षाबंधन की खुशियां, बच्चों को भी बांधी राखी

कुष्ठ रोगियों को रक्षा सूत्र बांध मीना शर्मा ने की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

मीना शर्मा को बहन मानकर हर साल करते हैं इंतजार, रक्षाबंधन पर आश्रम में बंधी राखियां

 

 

रुद्रपुर। रक्षा बंधन के पर्व पर पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने किच्छा रोड स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम पहुंचकर वर्षों पुरानी भाई-बहन के स्नेह की परंपरा को निभाया। पिछले करीब 20 वर्षों से वह लगातार आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को राखी बांधती आ रही हैं। इस दौरान आश्रम के लोग भी हर वर्ष अपनी बहन मीना शर्मा का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

रक्षा बंधन के अवसर पर श्रीमती शर्मा ने आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के साथ-साथ वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने सभी का तिलक किया और अपने हाथों से मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर आश्रम के बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। बताया गया कि बच्चे उन्हें अपनी बुआ के रूप में स्नेह देते हैं और उनके आने का इंतजार करते हैं। मीना शर्मा भी बिना नागा किए प्रत्येक वर्ष रक्षा बंधन पर आश्रम पहुंचकर अपने कुष्ठ रोगी भाई-बहनों के साथ यह पर्व मनाती हैं।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि कुष्ठ रोगी आश्रम से उनका रिश्ता केवल राखी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक स्नेह और अपनत्व का संबंध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह भविष्य में भी उनके सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *