*हिमाचल में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 7 की मौत* *50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी बस, 15 यात्री गंभीर घायल*

*हिमाचल में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 7 की मौत*

*50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी बस, 15 यात्री गंभीर घायल*

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, बस सड़क से फिसलकर करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement