*पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक होने पर मेटा के अधिकारियों को फिर तलब*

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो पोस्ट को फेसबुक पर कथित रूप से ब्लॉक किए जाने के मामले में केंद्र सरकार ने मेटा (Meta) के शीर्ष अधिकारियों को एक बार फिर तलब किया है। सरकार ने इस मामले में विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन ने मेटा के अधिकारियों से वीडियो पोस्ट को ब्लॉक किए जाने के कारणों, उससे संबंधित प्रक्रिया और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत जवाब देने को कहा है।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है। मेटा की ओर से जवाब मिलने के बाद मंत्रालय आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *