*कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने समन किया रद्द*

*कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने समन किया रद्द*

नई दिल्ली। कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के साथ ही डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ इस मामले में चल रही कानूनी कार्यवाही समाप्त हो गई है। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और सीबीआई की जांच रिपोर्ट पर विचार करने के बाद यह निर्णय सुनाया।

गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उन्हें कोल ब्लॉक आवंटन मामले में औपचारिक रूप से क्लीन चिट मिल गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement