*धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, यूपी चुनाव की मिल सकती है कमान*

Spread the love

*धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, यूपी चुनाव की मिल सकती है कमान*

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से मुक्त होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी उन्हें आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर सकती है।

बताया जा रहा है कि संगठनात्मक कार्यों में उनके लंबे अनुभव और चुनावी रणनीति पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की चुनावी कमान सौंप सकती है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है और इस दृष्टि से प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान को नई जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *