*महाकाल दर्शन से लौटे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का भव्य स्वागत*

Spread the love

*महाकाल दर्शन से लौटे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का भव्य स्वागत*

रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दर्शन कर लौटे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित श्रद्धालुओं का रम्पुरा में कोली समाज एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि समाज में आपसी सौहार्द, सेवा और जनकल्याण की भावना को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

महाकाल दर्शन यात्रा में ललित सिंह बिष्ट, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसारी और रामसेवक कोली भी शामिल रहे। स्वागत समारोह में कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सुनील चुघ, हिम्मतराम कोली, दिनेश कोली, चंद्रभान कोली, रामसेवक, राकेश कोली, राजेश कोली, राजू गुप्ता, अनूप कोली, सतीश कोली और कुँवरपाल कोली सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *