*सीजेपी प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी के आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक, कई वरिष्ठ नेता पहुंचे*

*सीजेपी प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी के आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक, कई वरिष्ठ नेता पहुंचे*

नई दिल्ली। सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन के बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर इंडी (INDIA) गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विपक्षी दलों की आगामी रणनीति, संसद और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश सहित विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विपक्षी एकजुटता को और मजबूत करने तथा विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर साझा रुख तय करने को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को विपक्ष की आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद नेताओं द्वारा मीडिया को संबोधित किए जाने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement