*डॉ. गणेश उपाध्याय ने छात्राओं संग किया वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाने का दिलाया संकल्प*

Spread the love

राजकीय कन्या हाई स्कूल शांतिपुर नंबर-2 में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शांतिपुर। राजकीय कन्या हाई स्कूल शांतिपुर नंबर-2 में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रधानाचार्या श्रीमती बृजेश गुप्ता, अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कार्की (सोनू), स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष गीता कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह कोरंगा, नारायण सिंह कोरंगा, प्रेमा बोहरा, बीरा, अनीता चंद, सुनीता सिंह, पूजा भाटिया, रवीना जोशी तथा विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

इस अवसर पर डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रधानाचार्या श्रीमती बृजेश गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं से अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *