भीषण गर्मी में बिजली संकट पर भड़के Rajkumar Thukral, अधिकारियों का घेराव

Spread the love

अघोषित बिजली कटौती पर भड़के पूर्व विधायक ठुकराल, पावर हाउस में किया प्रदर्शन

Rajkumar Thukral बोले— बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन

 

रुद्रपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rajkumar Thukral के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग नवोदय पावर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ फरमान जैदी और अवर अभियंता अरुण राठौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लगातार हो रही अघोषित कटौती से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है, ऐसे में बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ठुकराल ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के पास फॉल्ट ठीक करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और अधिकारी भी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द अघोषित कटौती बंद नहीं की गई और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में ललित सिंह बिष्ट, लाल अहमद, आनंद शर्मा, सोहेल अहमद, बंटी मक्कड़, अजय नारायण सिंह, इरफान, इरफान खान, पप्पू कोली, अमित कोली, राजेश गर्ग और राजेश ग्रोवर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *