भाजपा का कांग्रेस पर वार, 2027 में सभी सीटों पर जीत का दावा

Spread the love

भाजपा का कांग्रेस पर वार, 2027 में सभी सीटों पर जीत का दावा

 

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर): भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेता कमल जिंदल ने राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में संभावित जॉइनिंग को लेकर कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का जहाज डूब चुका है, उसमें सवार होने वालों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है।”

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा ने ठुकराल को नकार दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिससे यह साफ है कि जनता ने भी उन्हें स्वीकार नहीं किया।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों के चलते कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है और जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गेहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग पूरी मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है और आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

कमल जिंदल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उधम सिंह नगर की सभी सीटों पर बम्पर वोटों से जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

 

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गेहलोत, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, मीडिया संयोजक विजय तोमर व मण्डल महामंत्री जीतेन्द्र संधू मौजूद रहे।

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *