ठुकराल के कांग्रेस से चुनाव लड़ने के दावे पर मीना शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया

Spread the love

 

ठुकराल के कांग्रेस से चुनाव लड़ने के दावे पर मीना शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया

रुद्रपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें वे विभिन्न पोर्टल चैनलों पर कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते नजर आ रहे हैं।

श्रीमती शर्मा ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ठुकराल अभी कांग्रेस में शामिल भी नहीं हुए हैं, फिर भी वे किसके इशारे पर रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा अभी तक किसी भी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है, ऐसे में इस तरह के बयान पूरी तरह अनुचित हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि बिना पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हुए कोई भी व्यक्ति कांग्रेस से चुनाव लड़ने की घोषणा कैसे कर सकता है। श्रीमती शर्मा ने इस पूरे मामले में स्पष्टता लाने की आवश्यकता जताई।

साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से अपेक्षा की है कि वे इस विषय पर अपना पक्ष रखें, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *