सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से सड़क हादसे में घायल की जान बची

Spread the love

सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से सड़क हादसे में घायल की जान बची

वीआईपी ड्यूटी से लौट रही पुलिस टीम बनी जीवन रक्षक

सीपीयू टीम की मानवीय पहल, घायल को मिला समय पर उपचार

पुलिस की संवेदनशीलता से बची एक कीमती जान

त्वरित कार्रवाई से पुलिस बनी घायल के लिए देवदूत

 

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल के चलते एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचा ली गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सीपीयू उधमसिंहनगर टीम के उपनिरीक्षक गोधन सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष पंत एवं कांस्टेबल पूरन सिंह बिष्ट वीआईपी ड्यूटी से खटीमा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सितारगंज के समीप हाईवे पर एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला।
पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रुककर घायल की पहचान दुखरन उर्फ ओमप्रकाश निवासी गोठा, थाना सितारगंज के रूप में की। बताया गया कि वह सिसई खेड़ा क्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
सीपीयू टीम ने बिना समय गंवाए घायल को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सितारगंज पहुंचाया, जहां उसे समय रहते प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस या आपात सेवा को सूचना दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *