*_’मैं वापस आना चाहती हूं, यहां हालात अच्छे नहीं हैं’; PAK में फंसी सरबजीत कौर ने एक्स-हसबैंड से लगाई गुहार_*

Spread the love

*_’मैं वापस आना चाहती हूं, यहां हालात अच्छे नहीं हैं’; PAK में फंसी सरबजीत कौर ने एक्स-हसबैंड से लगाई गुहार_*

नई दिल्ली। भारतीय महिला सरबजीत कौर पिछले साल नवंबर महीने में सिख तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान गई थीं। लेकिन कौर तीर्थयात्रा के बाद पाकिस्तान से वापस नहीं लौटीं और बाद में खबर सामने आई कि उन्होंने वहां इस्लाम धर्म अपनाकर नासिर हुसैन नाम के शख्स से शादी कर ली है।सरबजीत कौर के नाम से सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय महिला मदद की गुहार लगा रही है। अभी इस ऑडियो को प्रमाणित नहीं किया गया है।

 

सरबजीत कौर के नाम से सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय महिला मदद की गुहार लगा रही है। अभी इस ऑडियो को प्रमाणित नहीं किया गया है।

इस क्लिप में कौर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्तान में हालात अच्छे नहीं हैं, क्योंकि उनका पति और उनका परिवार उन्हें परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह भारत लौटना चाहती हैं और अपने पति से वादा करने को कहा कि लौटने पर वह उन्हें किसी तरह का कष्ट नहीं पहुंचाएंगी।

 

पंजाब के कपूरथला जिले के अमानिपुर गांव की निवासी 48 वर्षीय सिख महिला, गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए पिछले साल नवंबर में भारत से वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करने वाले 2,000 सिख तीर्थयात्रियों में शामिल थीं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *