*_अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रॉले में घुसी, तीन युवकों की मौत, 5 घायल_*

Spread the love

*_अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रॉले में घुसी, तीन युवकों की मौत, 5 घायल_*

उज्जैन। देवास रोड पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया तेलंगाना से अयोध्या जा रहे यात्रियों की टेंपो ट्रैक्स पाइप से भरे ट्रॉले में जा भिड़ी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक बालक सहित 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तेलंगाना राज्य स्थित फारदीपुर के केबी नरसिम्हा उम्र 20 साल और उसके सात दोस्त टेम्पो ट्रैक्स से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।उनकी गाड़ी मंगलवार सुबह देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी से गुजर रही थी। इसी दौरान बायपास पर आगे चल रहे पाइप से भरे ट्राले के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रैक्स ट्राले में घुस गई। ट्रेक्स में सवार सभी युवक घायल हो गए। दुर्घटना देख राहगीरों ने घायलों को ट्रैक्स में से निकाला और पुलिस ने चरक अस्पताल भेजा।

 

तीन युवकों ने तोड़ा दम

 

यहाँ डॉक्टर ने नरसिम्हा पिता बाल चंद्रणा उम्र 20 साल और जगन्नाथ पिता बेंकेंटेस उम्र 26 साल निवासी कर्नाटका डोंगरांमपुर को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल शिवा कुमार पिता एलप्पा उम्र 25 साल फरीदपुर को इंदौर रैफर कर दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

 

हादसे में घायल हुए अन्य यात्री

 

हादसे में ट्रैक्स में सवार केबी तरसिम्हा, रामप्पा पिता बुटप्पा, मलेन पिता नरसप्पा, अरतिद पिता लक्ष्मण उम्र 11 साल, वाहन चालक बाल मंद्रप्पा, चिन्ना कुंधाकुंटा, जिया कुमार पिता एलव्या और काशष्या पिता चित्रा रामुनु घायल हो गए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *