जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड में एक युवक की मौत तड़के ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा प्रीत विहार,इलाके में मचा हड़कंप,मौके पर पहुंचा पुलिस बल, आरोपी फरार

Spread the love

जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड में एक युवक की मौत

 

तड़के ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा प्रीत विहार,इलाके में मचा हड़कंप,मौके पर पहुंचा पुलिस बल, आरोपी फरार

 

रुद्रपुर – आज तड़के ही घने कोहरे के बीच प्रीत विहार का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा ।जिससे वहां हड़कंप मच गया। इस गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई ।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर एस एसपी मणिकांत मिश्रा,कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गोली कांड की वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रीत विहार क्षेत्र में किसी व्यक्ति की जमीन है। बताया जाता है कि इसको लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज प्रातः दूसरे पक्ष के लोग उस पर कब्जा करने आए। जब पहले पक्ष ने इसका विरोध जताया तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि लगभग 30 से 40 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक 32 वर्षीय मूल रूप से नरकटियागंज बिहार निवासी कार्तिक की पीठ में गोली लग गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तमाम लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, रमपुरा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा समेत तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटना की जानकारी ली। गोलीकांड की इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं ।पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *