*IDBI बैंक के निजीकरण का रास्ता साफ, फेयरफैक्स की कंपनी को 60.72% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी* *₹52,878 करोड़ में होगा सौदा, ₹81 प्रति शेयर की बोली स्वीकार*

*IDBI बैंक के निजीकरण का रास्ता साफ, फेयरफैक्स की कंपनी को 60.72% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी*

 

*₹52,878 करोड़ में होगा सौदा, ₹81 प्रति शेयर की बोली स्वीकार*

 

नई दिल्ली। IDBI बैंक के रणनीतिक निजीकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। 14 अक्टूबर 2026 को हुई कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक में कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी को IDBI बैंक का रणनीतिक खरीदार चुने जाने की मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित सौदे के तहत बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी 52,878.08 करोड़ रुपये में बेची जाएगी।

 

इस हिस्सेदारी में भारत सरकार की 30.48 प्रतिशत और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है। सौदा पूरा होने के बाद भारत सरकार के पास बैंक की 15 प्रतिशत, जबकि LIC के पास 19 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

 

75.99 रुपये प्रति शेयर आंकी गई औसत उचित कीमत

 

सरकार के अनुसार, हिस्सेदारी खरीदने के लिए सफल बोली 81 रुपये प्रति शेयर की रही। वहीं, दो स्वतंत्र मूल्यांकन एजेंसियों की ओर से किए गए मूल्यांकन के आधार पर बैंक के शेयर का औसत उचित मूल्य 75.99 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। इसी मूल्य को बोलियों के आकलन का आधार बनाया गया।

 

इस रणनीतिक बिक्री के जरिए सरकार और LIC बैंक में अपनी बड़ी हिस्सेदारी निजी निवेशक को हस्तांतरित करेंगे। प्रस्तावित सौदे के पूरा होने के बाद IDBI बैंक के स्वामित्व ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement