*_’ऑपरेशन आघात 3.0′: न्यू ईयर से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, 285 से ज्यादा अपराधी अरेस्ट, हथियार-मोबाइल भी बरामद_*
नई दिल्ली: नए साल से पहले दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली में बढ़ते क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन आघात” चलाया गया है, इस ऑपरेशन के तहत साउथ ईस्ट दिल्ली में लगातार संगठित क्राइम को रोकने के लिए साउथ ईस्ट दिल्ली के सभी थानों के द्वारा क्रिमिनलों की पहचान और उन्हें ऑर्गेनाइज्ड क्राईम से रोकने के लिए लगातार उनकी अरेस्टिंग की जा रही है.
ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत शुक्रवार की रात साउथ ईस्ट जिले की पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग इलाके में आरोपियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई तकरीबन 1000 से ज्यादा संदिग्ध से पूछताछ की गई, जिनमें 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से कैश और हथियार जप्त किए गए हैं.
वहीं इस पूरे मामले में दक्षिणी जिले के जॉइंट कमिश्नर संजय कुमार जैन ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते क्राइम और उस पर अंकुश लगाने के लिए साउथ ईस्ट दिल्ली में ऑपरेशन आघात की शुरुआत की गई थी वहीं ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत शुक्रवार की रात अपराधियों को पकड़ने के लिए संगठित गिरोह से जुड़े अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई साथ ही क्राइम हॉटस्पॉट पर दिल्ली पुलिस की टीम के द्वारा लोकल सर्विलांस की मदद से अपराधियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई इसके तहत 285 अपराधियों को पकड़ा गया है जिनके पास से ड्रग्स, हथियार और कैश बरामद किया गया है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये कैश, चाकू और तमंचों सहित 40 से अवैध ज्यादा हथियार भी बरामद किए गए है। साथ ही ड्रग्स और अवैध शराब की खेप भी जब्त की गई है. इस ऑपरेशन आघात 3.0 का एक ही मकसद था की त्यौहारी सीजन को देखते हुए आम नागरिक के प्रति सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद
ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत दिल्ली पुलिस ने 504 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, 116 बैड कैरेक्टर्स बदमाश को भी पकड़ा गया है, 10 संपत्ति से जुड़े अपराधी को भी पकड़ा गया है और 5 ऑटो लिफ्टर को भी पकड़ा गया है. जिनसे चोरी किए गए कई वाहन भी बरामद किए गए हैं. वही 1306 लोगों को अपराधिक दृष्टिकोण के तहत निगरानी रखी जा रही है जिनके पास से अवैध हथियार और अवैध सामान बरामद किया गया है. वही गिरफ्तार आरोपियों के पास से 21 कंट्री मेड पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू, 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है.
310 मोबाइल फोन भी बरामद
वही जुआरियों के पास से 2,30,990 नकद, 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन बरामद और जब्त किए गए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का बस एक ही मकसद था साउथ ईस्ट जिले में हो रहे ऑर्गेनाइज्ड क्राईम को रोकना क्योंकि नया साल नजदीक है और नया साल पर किसी भी प्रकार की क्राइम की घटना जिले में ना हो. इसलिए संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ यह मुहिम चलाया गया है ताकि सामाजिक सार्वजनिक सुरक्षा बनी रहे और अपराधियों को भी यह साफ संदेश देना है कि अपराध की दुनिया को छोड़ दे अन्यथा इस तरह के ऑपरेशन के द्वारा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आगे पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ जारी है.






