💥 *बड़ी खबर*💥
*’Jio’ ने शुरू की ‘CNAP’ सर्विस। कॉल आते ही स्क्रीन पर दिखेगा ‘KYC’ वाला असली नाम।*
‘Jio’ ‘CNAP’ यानी की ‘Caller Name Presentation’ सर्विस को लाइव कर दिया है। इसके जरिए अब किसी भी अंजान नंबर से कॉल आते ही मोबाइल पर कॉलर का वही नाम दिखेगा, जो उसने सिम कार्ड लेते समय आधार या अन्य केवाईसी दस्तावेज में दर्ज कराया था। यह सेवा अनजान नंबरों से होने वाली धोखाधड़ी और स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए शुरू की गई है। ट्राई (TRAI) और दूरसंचार विभाग (DoT) के निर्देशों के अनुसार, सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों (Airtel, Vi, BSNL) के लिए 31 मार्च 2026 तक पूरे भारत में इस सेवा को लागू करना अनिवार्य है। सीएनएपी फीचर ट्रूकॉलर से बिल्कुल अलग है। अब तक लोग अंजान नंबर की पहचान के लिए Truecaller के भरोसे थे, लेकिन आपको बता दें कि Truecaller वही नाम दर्शाता है, जो यूजर ने सेव किया हो। सीएनएपी पूरी तरह टेलीकॉम ऑपरेटर के अधिकारिक और वेरिफाइड डेटाबेस पर आधारित है। इससे फर्जी नाम, स्पैम टैग और गुमराह करने वाली पहचान से छुटकारा मिल सकेगा।






