*_बिहार का इनामी कुख्यात हैदराबाद से दबोचा गया, कोर्ट में अभियुक्त और पुलिस पर की थी फायरिंग_*

Spread the love

*_बिहार का इनामी कुख्यात हैदराबाद से दबोचा गया, कोर्ट में अभियुक्त और पुलिस पर की थी फायरिंग_*

गया : बिहार के गयाजी की पुलिस की विशेष टीम ने 50 हजार के इनामी अपराधी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना के हैदराबाद में कुख्यात अपराधी छुपा हुआ है. चिन्हित स्थान पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की और इसे दबोच लिया. उसके खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक आपराधिक कांड दर्ज बताए हैं.

हैदराबाद से दबोचा गया 50 हजार का इनामी : दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम हैदराबाद में है. वो वर्तमान में कई कांडों में फरार चल रहा था. सूचना का सत्यापन करने के बाद गया एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक गया, एसडीपीओ शेरघाटी 1 को शामिल किया गया. पुलिस की गठित विशेष टीम ने चिन्हित स्थान पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की.

 

पुलिस को देखकर भागने लगा था कुख्यात : पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुख्यात खालिद अंजुम भागने लगा था. किंतु सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी सैयद खालिद बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना अंतर्गत शाहबाजपुर गांव का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी हैदराबाद अंतर्गत मिरचौक थाना के दबिलपुरा कोमथबारी इलाके से की गई है.

”खालिद पिछले साल से फरार चल रहा था. इसके खिलाफ कई कांड दर्ज हैं. इसने कोर्ट परिसर में अपराधकर्मी और पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की थी. जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी. इसमें कुछ पुलिसकर्मी और अपराधी फोटो खान घायल हो गए थे. इसकी गिरफ्तारी गया पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है.”- शैलेंद्र सिंह, शेरघाटी एएसपी 1

 

कोर्ट परिसर में फायरिंग कर दहला दिया था : पुलिस के मुताबिक बीते 24 जुलाई 2025 को सैयद खालिद द्वारा शेरघाटी न्यायालय में फायरिंग की गई थी. एक अपराधी अरमान खान उर्फ अरमानुल्लाह खान उर्फ फोटो खान को लेकर आमस पुलिस शेरघाटी न्यायालय पहुंची थी. उपस्थापन के बाद फोटो खान को वापस कोर्ट हाजत में ले जा रहे थे. इसी बीच कुछ अपराधकर्मियों ने फोटो खान और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. कई राउंड फायरिंग की गई.

फोटो खान और पुलिसकर्मियों को जान मारने की नीयत से यह फायरिंग की गई थी. इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी और फोटो खान घायल हुए थे. मामले को लेकर आमस थाना में कांड संख्या 233/24 दर्ज की गई थी. इस कांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. किंतु यह शातिर फरार हो जाने में सफल हो जा रहा था. पुलिस के अनुसार यह कई कांडों में फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *