आठवीं स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 इस प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 18 गोल्ड 15 सिल्वर एवं 10 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए राज्य मैं दूसरा स्थान प्राप्त किया

 

आठवीं स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025

 

इस प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 18 गोल्ड 15 सिल्वर एवं 10 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए राज्य मैं दूसरा स्थान प्राप्त किया

 

आठवीं स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जो की देहरादून के महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रांगण में दिनांक 29 एवं 30 नवंबर को आयोजित की गई जिसका आज समापन हो गया। इसमें पूरे राज्य से सभी जिले के खिलाड़ियों ने पुरुष एवं महिला वर्गों में प्रतिभा ग किया। इस प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 18 गोल्ड 15 सिल्वर एवं 10 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए राज्य मैं दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसमें नवनीत संधू जी ने तीन गोल्ड मेडल नामित शर्मा जी ने दो गोल्डएवं एक सिल्वर मेडल एवं प्रेम सिंह देवता जी ने दो गोल्डएवं एक सिल्वर मेडल श्री नवीन कुमार जी ने दो गोल्ड मेडल इसके अतिरिक्त डॉक्टर हरिद्वार शुक्ला जी ने एक गोल्ड मेडल महेंद्र कुमार जी ने एक गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल, कल्याण सिंह गार्बियल एक गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल श्री धामी जी ने एक गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल मोहन मेहरा जी ने दो सिल्वर मेडल घनश्याम पांडे जी ने एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल दीपक जोशी जी ने दो ब्रांच मेडल एवं जनपद के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी डॉक्टर हरिमोहन आर्य ने एक गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement