Spread the love

रेनबो पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षाफल शत-प्रतिशत, वर्षा रानी ने किया टॉप

सीबीएसई 12वीं में रेनबो स्कूल का शानदार प्रदर्शन, तीनों वर्गों में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

वर्षा रानी ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर किया विद्यालय टॉप

रेनबो स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में रचा सफलता का नया इतिहास

वर्षा रानी, कुमार वैभव और विधान नागपाल ने अपने-अपने वर्ग में किया टॉप

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दी सफलता की बधाई

 

रुद्रपुर। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कला, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

कला वर्ग में छात्रा वर्षा रानी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कनक पाल ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा परख नेगी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान वर्ग में कुमार वैभव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमिका शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आदित्य श्रीवास्तव ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

वाणिज्य वर्ग में विधान नागपाल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोमल पुनिया ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अनमोल अनेजा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए। अंग्रेजी में कुमार वैभव ने 98 अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी में सारिका खरायत ने 95 अंक हासिल किए। रसायन विज्ञान में कुमार वैभव ने 95 अंक प्राप्त किए। शारीरिक शिक्षा में आदित्य श्रीवास्तव एवं मुदित जैन ने 95-95 अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान में कुमार वैभव ने 96 अंक प्राप्त किए।

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कल्याणी सिंह ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। पेंटिंग विषय में भूमिका शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, अंजलि प्रजापति, अनुज शर्मा, महक पावा, पायल नायक, प्रियांशी भंडारी, हर्ष अग्रवाल, कनिष्का बिष्ट, खुशी मल्होत्रा, अनमोल मिश्रा, हर्षिता एवं नेहा ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। योगा विषय में भूमिका शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, अंजलि प्रजापति एवं अनुज शर्मा ने भी 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

गणित में अक्षत सिंह ने 95 अंक, भौतिक विज्ञान में भूमिका शर्मा एवं कुमार वैभव ने 90-90 अंक प्राप्त किए। इतिहास में वर्षा रानी ने 100 में से 100 अंक, भूगोल में 98 अंक तथा अर्थशास्त्र में 99 अंक हासिल किए। अकाउंटेंसी में विधान नागपाल ने 98 अंक प्राप्त किए, जबकि बिजनेस स्टडीज में कोमल पुनिया एवं अनमोल मिश्रा ने 95-95 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार तथा प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती गीतांजलि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य स्मिता पाठक ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *