*मुंबई मेट्रो-3 का एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा*
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सार्वजनिक परिवहन ढांचे में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। मुंबई मेट्रो-3 के एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन के शुरू होने से यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर के माध्यम से यात्रियों को एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
इस नई सुविधा के बाद मेट्रो से उतरने के पश्चात यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कैब या अन्य वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चर्चगेट से करीब 20 मिनट में एयरपोर्ट तक पहुंचने की सुविधा मिलने का दावा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई के आधुनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में मेट्रो परियोजना को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि लंबे समय से जिस आधुनिक और सुगम यातायात व्यवस्था की कल्पना की जा रही थी, वह अब साकार होती दिखाई दे रही है।
मुंबई मेट्रो-3 परियोजना को शहर के बदलते बुनियादी ढांचे और आधुनिक भारत की तेज रफ्तार विकास यात्रा का प्रतीक बताया जा रहा है।











