*नेपाल में बाढ़ में बहा बैंक लॉकर, 92 लाख रुपये की नकदी बरामद; 29 गिरफ्तार*

Spread the love

*नेपाल में बाढ़ में बहा बैंक लॉकर, 92 लाख रुपये की नकदी बरामद; 29 गिरफ्तार*

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रसुवा जिले में बाढ़ के दौरान एक बैंक का लॉकर त्रिशूली नदी के तेज बहाव में बहकर धादिङ जिले तक पहुंच गया। लॉकर मिलने के बाद उसे तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण बैंक परिसर को भारी नुकसान पहुंचा था और इसी दौरान लॉकर नदी के तेज बहाव में बह गया।

लॉकर के धादिङ जिले में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान नकदी निकालने और उसे आपस में बांटने के आरोप में कई लोगों की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नेपाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लॉकर में कुल कितनी रकम थी तथा बरामद नकदी के अलावा अन्य राशि या सामान भी गायब है या नहीं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *