*_चंडीगढ़ निगम चुनाव 2026: BJP की बड़ी जीत, सौरभ जोशी मेयर बने, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव भी भाजपा जीती_*

Spread the love

*_चंडीगढ़ निगम चुनाव 2026: BJP की बड़ी जीत, सौरभ जोशी मेयर बने, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव भी भाजपा जीती_*

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है. मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर यानी तीनों पदों पर बीजेपी की जीत हुई है. सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए हैं. इस बार वोटिंग बैलेट पेपर या ईवीएम से नहीं बल्कि हाथ उठाकर की गई. जिसकी निगरानी पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह बेदी ने की. वोटिंग में BJP को 18, आम आदमी पार्टी को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत के लिए जादुई आंकड़ा 19 वोटों का था. तीनों पार्टियों (BJP, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी) ने गठबंधन के बजाय अकेले चुनाव लड़ा. जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिला. घोषित नतीजों में BJP के सौरव जोशी को 18 पार्षदों के वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गब्बी को 7 वोट मिले. इनमें 6 पार्षद और एक वोट सांसद मनीष तिवारी का शामिल था.

सौरभ जोशी मेयर बने, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी बीजेपी के जीते: चंडीगढ़ निगम चुनाव में बहुमत के लिए 19 वोटों की जरूरत थी, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे ज्यादा 18 वोट बीजेपी के सौरव जोशी को मिले. जिसके आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया. इसके अलावा बीजेपी के ही जसमनप्रीत सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं. डिप्टी मेयर का पद भी बीजेपी के खाते में गया. सुमन शर्मा डिप्टी मेयर बनी हैं. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में तीनों ही पद बीजेपी के खाते में गए हैं.

 

डिप्टी मेयर पद का चुनाव भी बीजेपी ने जीता: बीजेपी की डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार सुमन शर्मा ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जसविंदर कौर को हराया. सुमन शर्मा को 18 वोट मिले, जबकि जसविंदर कौर को 11 वोट मिले. आप पार्टी के पार्षद राम चंद्र यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिए स्वतंत्र रूप से अपना नामांकन भरा, लेकिन बाद में नामांकन वापस ले लिया. वहीं, कांग्रेस ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव में हिस्सा नहीं लिया और सदन से वॉकआउट कर दिया. जिसका फायदा बीजेपी को मिला.

 

भाजपा के जसमनप्रीत बने सीनियर डिप्टी मेयर: बीजेपी उम्मीदवार जसमनप्रीत ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की. चुनाव में भाजपा को 18 वोट और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 11 वोट मिले. ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा को जीती मिली है. भाजपा के जसमनप्रीत अब चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर बन गए हैं. जीत के बाद जसमनप्रीत ने कहा “मेरा पहला प्रयास चंडीगढ़ की सड़कों को अच्छा करने का होगा.”

 

चुनाव जीतने के बाद भावुक हुए सौरभ जोशी: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए. उन्होंने अपने पिता को सदन में याद किया. कहा कि “मेरे पिता का सेवा ही संकल्प था. आज मैं यहां हूं ये मेरे पिता के जमीन से जुड़े होने का फल है. मैं अपनी जिम्मेदारी आखिरी सांस तक निभाऊंगा. मेरे पिता ने कहा था कि तुम सही रास्ते पर चलो, सब बेहतर होता जाएगा. मुझे मेरे वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का खूब साथ मिला है.” सौरभ जोशी ने अपने पिता और सभी साथ देने वालों को भावुक होके प्रणाम किया. बता दें कि सौरभ जोशी के पिता भी बीजेपी के नेता रहे थे. उनके बड़े भाई वनीत जोशी पंजाब बीजेपी के मीडिया इंचार्ज हैं.

 

चंडीगढ़ नगर निगम की स्थिति: चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं. इसके अलावा लोकसभा सांसद का एक अतिरिक्त वोट होता है. यही एक वोट कई बार सत्ता की दिशा बदल देता है. मौजूदा समीकरणों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा के पास 18 पार्षद हैं. वही आम आदमी पार्टी के पास 11 पार्षद हैं और कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं. एक सांसद की वोट मिलाकर कुल 7 वोट कांग्रेस के हिस्से आती हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *