जीएसटी विभाग की मनमानी व व्यापारिक उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारी बैठे धरने पर 

Spread the love

जीएसटी विभाग की मनमानी व व्यापारिक उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारी बैठे धरने पर

 

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। राज्य कर विभाग के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने राज्य कर विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। अध्यक्ष सुजय जुनेजा का आरोप था कि राज्य कर विभाग का एक अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिसने व्यापारियों में आतंक मचाया हुआ है। उसका काम केवल पैसों की वसूली करना ही है। संजय ने कहा कि रूद्रपुर की सीमा पर तैनात यह अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। व्यापारियों के सही माल को गलत बताकर सुबह 6 बजे ही रोक ले रहा है और रात्रि 9 बजे बाद छोड़ रहा है। जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा विगत दिवस इस अधिकारी ने प्रातः 6 बजे ट्रक में लकड़ी को फर्नीचर का बताकर रोक लिया। जब उन्हें बताया गया कि यह लकड़ी सिर्फ जलाने के काम आती दहै तो उसने मानने से इंकार कर दिया और देर सायं तक ट्रक को नहीं छोडा़। संजय ने बताया कि जब लकड़ी भरे ट्रक की वीडियो बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई तो इसके बाद दबाव बनने पर ट्रक को छोड़ा गया। अध्यक्ष संजय ने कहा कि यह भ्रष्ट अधिकारी सही व्यापारी को भी चोर साबित करने में लगा रहता है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा विभाग जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम एक दिखावा मात्र है। यहां सीमा पर विभाग को माह में डेढ़ करोड़ रूपये जीएसटी संग्रह का लक्ष्य दिया गया है जिसे पूरा करने के लिए अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा यदि विभाग के भ्रष्ट अधिकारी ने अपना रवैया नही बदला तो उसके खिलाफ व्यापारी मोर्चा खोल देंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में धरना प्रदर्शन करने वालों में सुरमुख सिंह विर्क, हरीश अरोरा, पवन गाबा, जतिन नागपाल, शिवेन् सेठी, लवली परुथी, निर्मल सिंह हंसपाल, गौरव गांधी, पारस अरोरा, राजेश घीक, राजकुमार सीकरी, नवीन बांगा, विजय फुटेला, प्रदीप कामरा, चेतन खनीजो, शालिग्राम बंसल, सागर अरोरा, मनीष बांगा, विशाल हुडिया, सुमित अरोरा, जिम्मी ठुकराल आदि शामिल थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *