*_लव सेक्स और धोखा; शादी समारोह में वारंट लेकर पहुंची प्रेमिका, दुल्हन के साथ मंडप छोड़कर भागा सिपाही_*

Spread the love

*_लव सेक्स और धोखा; शादी समारोह में वारंट लेकर पहुंची प्रेमिका, दुल्हन के साथ मंडप छोड़कर भागा सिपाही_*

कानपुर : सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप एलएलबी की छात्रा ने लगाया है. छात्रा के अनुसार सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद सिपाही ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और अब धोखे से दूसरी शादी कर रहा है. मंगलवार को शादी समारोह के दौरान छात्रा वारंट लेकर मौके पर जा पहुंची तो सिपाही अपनी दुल्हन और रिश्तेदारों के साथ मौके से फरार हो गया.एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे के अनुसार छात्रा का कहना है कि करीब 8 महीने पहले फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान कानपुर देहात रूरा में रहने वाले पुलिसकर्मी सचिन यादव से हुई थी. बातचीत के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई. इस दौरान सचिन ने शादी का झांसा देकर 6 महीने तक शारीरिक शोषण किया. जब शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने शादी से इनकार कर दिया. इस बाबत अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. परिजनों से बातचीत में चार दिन में शादी करने की बात पर सहमति बनी थी, लेकिन सचिन फरार हो गया. इस मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. फिलहाल सचिन अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है.

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त सिपाही की पोस्टिंग कानपुर में नहीं है. सिपाही का संबंध थाना चकेरी से है. इस प्रकरण में छात्रा ने अकबरपुर थाने में अभियोग दर्ज कराया है जो ट्रायल में है. ट्रायल के दौरान सचिन यादव के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी है. इसी सिलसिले में कानपुर देहात पुलिस मंगलवार को दूसरी युवती से शादी करने के दौरान लॉन में पहुंची थी. हालांकि मौके पर आरोपी और संबंधी नहीं मिले. मामले की जांच की जा रही है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *