### *मणिकांत मिश्रा ने ऊधम सिंह नगर के नए एसएसपी के रूप में संभाला कार्यभार*
रुद्रपुर। मणिकांत मिश्रा ने गुरुवार, 26 नवंबर को जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के साथ ही जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान उनके हाथों में आ गई है।
नव नियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारी संभाली। पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्यप्रणाली पर जोर दिया जाएगा।
ऊधम सिंह नगर पुलिस जनसेवा, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।



