*सुभाष कॉलोनी में मां मनोकामना का भव्य जागरण, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल* *वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जागरण का शुभारंभ, मां भगवती से की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

*सुभाष कॉलोनी में मां मनोकामना का भव्य जागरण, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल*

 

*वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जागरण का शुभारंभ, मां भगवती से की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

 

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 29 स्थित सुभाष कॉलोनी में मां मनोकामना वैष्णो देवी मंदिर कमेटी और मां मनोकामना युवा ग्रुप की ओर से भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु देर रात तक मां के भजनों पर भावविभोर होकर झूमते रहे।

 

जागरण का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर चुघ ने कहा कि नवरात्र के पावन दिन मां दुर्गा की आराधना और उपासना के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इन दिनों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं। उनकी आराधना बुराई और अहंकार का त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मां भगवती की कृपा से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने मां मनोकामना से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली बनाए रखने और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।

 

चुघ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। नवरात्र के नौ पावन दिनों में मां की उपासना और भक्ति से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

 

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, चमन लाल, अरविंद शर्मा, जोगा सिंह, राजेंद्र पाल, बबलू पाल, पवन पाल, हुकम चंद पाल, विकास पाल, आकाश पाल, गौरव पाल, राहुल पाल, बिनसु पाल, विशाल पाल, रमन पाल, अजय पाल, कमल पाल, राजदीप पाल, प्रदीप पाल, अमन पाल, सहदेव पाल, सुंदरम रस्तोगी, सचिन पाल, नकुल पाल, कृष्ण पाल, रोहित पाल, कुणाल पाल, अरुण पाल, नितिन पाल, मोहित पाल और अनुज प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement