*आनंदपुर की दो बेटियों ने NEET उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान*
*अनुष्का गुप्ता और प्रिया चौबे का हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन, डॉ. गणेश उपाध्याय ने घर पहुंचकर दी बधाई*
आनंदपुर। ग्राम सभा आनंदपुर की दो होनहार छात्राओं अनुष्का गुप्ता और प्रिया चौबे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने दोनों छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुष्का और प्रिया ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें विश्वास है कि दोनों छात्राएं भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर उत्तराखंड और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
अनुष्का गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विजय नाथ प्रसाद गुप्ता की पौत्री तथा स्वर्गीय भूपेश गुप्ता और आरती गुप्ता की पुत्री हैं। वहीं, प्रिया चौबे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सदानंद चौबे की पौत्री और ओम प्रकाश चौबे की पुत्री हैं। प्रिया ने वर्ष 2025 में हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद एक वर्ष की कड़ी मेहनत और तैयारी के बल पर उन्होंने NEET परीक्षा में सफलता हासिल की।
दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर पंडित राजकुमार पांडेय, महिपाल सिंह बोरा सहित अनेक ग्रामीणों ने बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।