*दुर्गा पूजा में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, भारत भूषण चुघ ने मां ब्रह्मचारिणी से लिया आशीर्वाद*

*दुर्गा पूजा में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, भारत भूषण चुघ ने मां ब्रह्मचारिणी से लिया आशीर्वाद*

रुद्रपुर। भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा के दौरान सांस्कृतिक संध्या में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा पर चुनरी अर्पित कर पुष्पवर्षा की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांस्कृतिक संध्या में भजन गायकों ने मां दुर्गा की भेंटें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की आराधना और उपासना के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इन दिनों पूरे क्षेत्र में श्रद्धालु माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व भक्तों के जीवन में सुख, शांति और उल्लास का संचार करता है। सच्चे मन से की गई आराधना से व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

कार्यक्रम में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अक्षय कुमार, मंदिर के पुजारी नीरज मठपाल, पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश जोशी, पूर्व प्रधान अनिल पासवान, राहुल शाह, रोहित गोड, नितिन गोड, समीर आर्य, आशीष सिंह, गुलाब साहनी, सियाराम साहनी, श्यामरति, मीरा देवी, गायत्री देवी, ज्ञान प्रकाश दुबे, कामेश्वर जेटली, भानु प्रताप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement