*खेल महाकुंभ में पलक ने जीता स्वर्ण, प्राची ने रजत पदक* *शॉट पुट में प्रथम स्थान हासिल कर पलक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन*

*खेल महाकुंभ में पलक ने जीता स्वर्ण, प्राची ने रजत पदक*

*शॉट पुट में प्रथम स्थान हासिल कर पलक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन*

रुद्रपुर, 29 सितंबर। शारदा नगर, डिबडिबा, बिलासपुर स्थित भानु प्रताप पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा पलक चंद्रा ने शॉट पुट में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रदर्शन के आधार पर पलक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

वहीं, स्कूल की छात्रा प्राची ने जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों की सफलता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों वंदना यादव, सुनील और राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराने के साथ ही प्रतियोगिता के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्रा ने पलक और प्राची को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने पलक को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और स्टाफ सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement