*रोडवेज बस अड्डे से 14 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार*
*रोडवेज बस अड्डे से 14 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार*
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद दो बैगों से 14 बंडलों में रखा करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगेंद्र कुमार (62) पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा और कांस्टेबल प्रवीन रावत शामिल रहे।


