*कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 लोगों की मौत*
*मनौरी में हुआ हादसा, मृतकों में कई बच्चे भी शामिल*
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मनौरी क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जाह्नवी (12), आदित्य (12), रवि (8), ज्ञान सिंह (40), आदित्य (8), अंजू (32), विक्रम सरोज (35), अंश (6) और नन्हा (4) की मौत की पुष्टि हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घटना के कारणों और फैक्ट्री के अवैध रूप से संचालन की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।











