*ईंट से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* *निशानदेही पर खून से सनी ईंट बरामद, पुलिस ने किच्छा बाईपास से दबोचा*

Spread the love

*ईंट से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

*निशानदेही पर खून से सनी ईंट बरामद, पुलिस ने किच्छा बाईपास से दबोचा*

रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में युवक पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या करने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी फरमान पुत्र अजीद ने 13 अगस्त को कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर बताया था कि 12 अगस्त की शाम तौफीक उर्फ गोलू ने उसके भाई शाहनवाज (27) के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहनवाज का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 13 अगस्त की रात उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा 103 बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने 14 अगस्त की रात आरोपी तौफीक उर्फ गोलू को किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली, निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर, उम्र 18 वर्ष।

पुलिस टीम में शामिल

उप निरीक्षक दीपक कौशिक, प्रभारी चौकी रम्पुरा, उप निरीक्षक धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *