*व्हाट्सएप का नया फीचर, तारीख चुनकर खोज सकेंगे पुराने संदेश*

*व्हाट्सएप का नया फीचर, तारीख चुनकर खोज सकेंगे पुराने संदेश*

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुविधा के लिए पुराने संदेशों को तारीख के आधार पर खोजने का फीचर उपलब्ध कराया है। इस सुविधा के जरिए अब किसी ग्रुप या चैट में सैकड़ों संदेशों को स्क्रॉल करने के बजाय सीधे मनचाही तारीख के संदेश देखे जा सकेंगे।

इसके लिए यूजर्स को संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप या चैट खोलकर सर्च विकल्प पर जाना होगा। यहां दाईं ओर दिखाई देने वाले कैलेंडर आइकन पर क्लिक करने के बाद अपनी इच्छानुसार तारीख चुननी होगी। तारीख चुनते ही उस दिन भेजे गए संदेश स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे।

नए फीचर से खास तौर पर पुराने संदेश, फोटो, जानकारी या किसी विशेष दिन की बातचीत को ढूंढना काफी आसान हो जाएगा। अब किसी निश्चित तारीख के संदेश तक पहुंचने के लिए लंबा समय लगाकर चैट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement