*UPI ऐप्स में होंगे बड़े बदलाव, NPCI ने जारी किए नए निर्देश* *डिजिटल भुगतान को और सुरक्षित बनाने की तैयारी, NPCI का नया आदेश*

नई दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित भुगतान ऐप्स के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत यूपीआई सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से ऐप्स में आवश्यक तकनीकी और परिचालन बदलाव करने को कहा गया है।

NPCI ने सभी यूपीआई सेवा प्रदाताओं से निर्धारित समयसीमा के भीतर नए मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य डिजिटल भुगतान प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement