*उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 10 साइबर ठग गिरफ्तार, 60 करोड़ के लेनदेन का खुलासा*

*उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 10 साइबर ठग गिरफ्तार, 60 करोड़ के लेनदेन का खुलासा*

 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में साइबर वज्र अभियान के तहत थाना रसूलपुर, दक्षिण और लाइनपार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज करीब 37 शिकायतों में लगभग 60 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, सिम कार्ड समेत बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही कई बैंक खातों में जमा लाखों रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई है।

थाना दक्षिण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में पुलिस ने अरबाज खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार डिजिटल अरेस्ट से संबंधित दो शिकायतों में करीब 58 करोड़ रुपए की साइबर ठगी हुई थी। आरोपी के बैंक खाते में 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में अरबाज ने बताया कि उसने 20 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता उजैर नामक व्यक्ति को उपलब्ध कराया था और निकाली गई पूरी रकम उसे सौंप दी थी। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, दो बैंक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और एक सिम कार्ड बरामद किया है। मामले में उजैर की तलाश जारी है।

दूसरे मामले में थाना दक्षिण पुलिस ने संजय, हेमंत, सूरज और हामिद को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, पेपर ट्रेडिंग और एपीके लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की रकम अपने बैंक खातों में प्राप्त करते थे। इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 22 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोप है

Advertisement
Advertisement
Advertisement