भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा-संस्कार पर दिया जोर
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना परिषद का लक्ष्य
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर परिषद ने दिया विशेष बल
पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ करेंगे कार्य : अमित गंभीर
विधायक शिव अरोड़ा ने परिषद के सामाजिक कार्यों की सराहना की
आनंद अग्रवाल बने भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा अध्यक्ष
राष्ट्रगान और स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन
रुद्रपुर। भारत विकास परिषद की रुद्रपुर शाखा द्वारा सोनिया होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवदायित्वधारी पदाधिकारियों ने शपथ ली तथा परिषद की सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और परिषद सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। शाखा सचिव राजेश सलूजा ने मंच संचालन किया। शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।
कार्यशाला में क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता ने परिषद की विचारधारा एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सेवा तथा भारतीय नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा ने परिषद की बैठकों एवं कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल पर मार्गदर्शन दिया।
प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा ने ‘सेवा, संपर्क एवं पर्यावरण’ विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए समाजहित में परिषद की भूमिका को रेखांकित किया। प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता रश्मि जैन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए संगठन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
द्वितीय सत्र में प्रांतीय वित्त सचिव अमित गंभीर ने वित्तीय प्रबंधन एवं पारदर्शिता पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद टोली निर्माण गतिविधियों एवं मुक्त चिंतन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने भी सहभागिता करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
अंत में शाखा सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान एवं रात्रि स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इन पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के सत्र 2026-27 के लिए आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश सलूजा को सचिव, विपिन लूथरा को कोषाध्यक्ष, जतिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा ललित मोहन गोयल को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा विभिन्न प्रकल्पों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की भी घोषणा की गई। संस्कार प्रकल्प की जिम्मेदारी कीर्ति निधि शर्मा, सेवा प्रकल्प की जिम्मेदारी संजय कुमार, महिला सहभागिता की जिम्मेदारी नीतू अग्रवाल, संपर्क प्रकल्प की जिम्मेदारी रोहित सलूजा तथा पर्यावरण प्रकल्प की जिम्मेदारी गुंजन खेड़ा को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी का दायित्व हरीश बजाज तथा महिला कौशल विकास प्रकल्प की जिम्मेदारी रीना चौधरी को दी गई।
इस अवसर पर नरेश कंसल, विजय भूषण गर्ग, विष्णु कुमार सक्सेना, संजय सिंघल, राजकुमार बिंदल, महेंद्र गोयल, संजय ठुकराल, अमित अरोरा, सुरेंद्र मिड्ढा, पंकज कालरा, कश्मीर सिंह विर्क, अजीत पाल सिंह, निखिलेश शांडिल्य, भारत भूषण चुग, राकेश बंसल सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं मौजूद रहीं।







